|
 |
| |
| हस्त कौशल |
|
राजनीति मे हर कार्य हस्त कौशल से सिद्ध होता है
वोट पाने हो तो हस्त कौशल
कुर्सी छीननी हो तो हस्त कौशल
जिस प्रकार योद्धा रण में हस्त कौशल रहे दिखाते
उसी प्रकार नेता भी हस्त कौशल से ऊँचे पद रहे पाते
रण में हस्त कौशल की एक ध्वनि होती थी
और राजनीति में हस्त कौशल एकदम मूक है
सारे कार्य आराम से हो जाते है, वोट पाने की लालसा उनकी सबसे बड़ी भूख है
रण में हस्त कौशल दिखाने पर मिलता रहा सम्मान
राजनीति मे नेता का जनता नहीं, अपितु स्वंय को स्वंय का करना पड़ता है मान
ये भी एक प्रकार का हस्त कौशल ही है
कि अपने आगे हाथ जोड़े हम खुद ही खड़े है
दूसरों को समझते है छोटा, खुद सोचते है कि हम बड़े है
रण में हस्त कौशल दिखाने वाला वीर कहलाता था
राजनीति में हस्त कौशल दिखाने वाला राजनीतिज्ञ कहलाता है
रण में हस्त कौशल दिखाने से देश की रक्षा होती थी
राजनीति में अहम् की सुरक्षा होती हैं
रण में हस्त कौशल निष्काम होता था
और आज राजनीति में हस्त कौशल से अपना काम होता है
रण में जो हस्त कौशल दिखता था वह निश्चय ही हस्त कौशल है । |
|
| |
|
|